तेंदुलकर ने कोच रमाकांत आचरेकर को किया याद, कहा… मैं अपने जीवन के द्रोणाचार्य को सलाम करता हूं

नई दिल्ली, खेल संवाददाता। महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर याद किया। तेंदुलकर के बचपन के कोच रहे आचरेकर का जन्म 1932 में हुआ था।
तेंदुलकर ने ट्वीट किया, उन्होंने मुझे तकनीक, अनुशासन और सबसे महत्वपूर्ण खेल का सम्मान करना सिखाया। मैं हर दिन उनके बारे में सोचता हूं। आज, उनकी पुण्यतिथि पर, मैं अपने जीवन के द्रोणाचार्य को सलाम करता हूं। उनके बिना, मैं क्रिकेटर नहीं होता।
आचरेकर का 2 जनवरी 2019 में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। तेंदुलकर और विनोद कांबली जैसे भारतीय क्रिकेटर को कोचिंग देने वाले द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता, दादर के शिवाजी पार्क में क्रिकेटरों को प्रशिक्षित करते थे। बता दें कि तेंदुलकर को महान बनाने में आचरेकर ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली को भी कोचिंग दी। तेंदुलकर के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here