नई दिल्ली, नगर संवाददाता: इंडिया रशिया फ्रेंडशिप सोसायटी द्वारा आज रशियन सेंटर में भारत रत्न इंदिरा गांधी की स्मृति में इंदिरा गांधी स्मृति व्याख्यानमाला एवं इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी अवॉर्ड का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने की। मणिशंकर अय्यर ने अपने संबोधन में इंदिरा गांधी ,पंडित नेहरू और भारत रशिया के संबंधों पर विस्तार से चर्चा की,सभागार में बैठे हुए सभी लोगों ने मुक्त कंठ से मणि शंकर अय्यर की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेजर दलबीर सिंह, आशुतोष निधि ,सरगई कोरोलेव ने भाग लिया। जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से हम अपनी पूरी पुरानी पीढ़ी को याद करते हैं, भारत के निर्माण में इंदिरा गांधी के योगदान की भी उन्होंने सराहना की। अंत में इंडिया रशिया फ्रेंडशिप सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर आरबी सिंह ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.भरत झा ने किया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















