नई दिल्ली, नगर संवाददाता: देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान 61 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण अभियान में टीकों की संख्या एक अरब 59 लाख से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में 61 लाख 27 हजार 277 कोविड टीके लगाये गये हैं। आज सुबह सात बजे तक कुल टीकाकरण एक अरब 59 लाख चार हजार 580 तक पहुंच गया। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 15 हजार 786 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में अभी एक लाख 75 हजार 745 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत है। इसी अवधि में 18 हजार 641 रोगियों को संक्रमण से मुक्ति मिली है। अभी तक तीन करोड़ 35 लाख 14 हजार 449 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.16 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कुल 13 लाख 24 हजार 263 परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 59 करोड 70 लाख 66 हजार 481 परीक्षण हो चुके हैं।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















