नई दिल्ली, नगर संवाददाता: शकरपुर वासियों को बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली गुल होने की समस्या से बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी तथा आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी अशोक शर्मा का कहना है कि आज दिन में कई बार तथा शाम को बिना किसी पूर्व सूचना के कई घंटे के लिए बिजली गुल हो गई इस संदर्भ में जब बिजली कटौती के बारे में तथा बिजली सुचारु होने के बारे में स्थानीय लक्ष्मी नगर डिवीजन के वट्स एप ग्रुप के माध्यम से जानकारी मांगी गई तो कोई भी जवाब देने की जहमत तक अधिकारियों ने नहीं उठाई। बिजली कंट्रोल रूम का फोन भी व्यस्त चल रहा था। शाम को लोगो को बेहद जरूरी कार्य करने होते हैं बिजली नहीं आने की वजह से पानी भी नहीं मिल पाता। ऐसे में बिना किसी पूर्व सुचना के इस तरह कई घण्टे के लिए बिजली चले जाना स्थानीय निवासियों के बेहद परेशानी का कारण बन गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















