नई दिल्ली, नगर संवाददाता : नंद नगरी इलाके में शनिवार को साढे 22 गज की इमारत गिरने की वजह से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में भवन विभाग के जूनियर इंजीनियर को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में विपक्ष के नेता मनोज त्यागी ने कि भवन गिरने के मामले में केवल भवन विभाग के जूनियर इंजीनियर पर ही कार्रवाई की है जबकि इस मामले में भवन विभाग के अधिशासी अभियंता को भी सस्पेंड किया जाना चाहिए। वह भी उतने ही दोषी है। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारी की लापरवाही की वजह से ही इस तरह के हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर निगम के अधिकारी इमानदारी से खतरनाक भवनों का सर्वे समय-समय पर करते रहते तो इस तरह के हादसे से लोगों को बचाया जा सकता था लेकिन निगम के अधिकारी केवल ऑफिस में बैठकर ही अपने काम निपटा देते हैं ,इसी वजह से मानसून के दौरान भवन गिरने की घटनाएं हो रही हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















