नई दिल्ली, नगर संवाददाता: राजधानी दिल्ली के कालकाजी में शुक्रवार को 32 वर्षीय एक युवक को डंबल से वारकर अपने भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विजय कुमार साहू (35) के रूप में हुई है, जो रायबरेली का रहने वाला है। शुक्रवार को पुनीत भाटिया नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर इस घटना की जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने वहां विजय को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा और उसका भाई अजय कुमार साहू उसके निकट बैठा था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को वहां कुछ डम्बल पड़े हुए मिले। पुनीत भाटिया ने पुलिस को बताया कि अजय ने डम्बल से अपने भाई के सीने और सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















