नई दिल्ली, नगर संवाददाता: रोहताश नगर विधानसभा में जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण ना होने पर क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र महाजन ने क्षेत्रीय जनता के साथ राशन वितरण केंद्र बनाए गए विद्यालयों पर प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने 5 जून से जरूरतमंद लोगों को आधार कार्ड पर राशन वितरण की घोषणा की थी। वितरण के पहले दिन 5 तारीख से ही लोगों को राशन मिलने में दिक्कत आ रही थी और 7 जून को सभी वितरण केंद्रों पर राशन खत्म हो गया। क्षेत्रीय विधायक श्री जितेंद्र महाजन के अनुसार उन्होंने इस विषय में मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री, खाद्य कमिश्नर को जानकारी दी थी और रोहताश नगर विधानसभा में जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण करने की मांग की थी। परंतु बहुत ही दुख का विषय है कि 8 जून से हजारों पुरुष और महिलाएं इस भीषण गर्मी में इन वितरण केंद्रों पर राशन के लिए चक्कर काट रहे हैं। परंतु इनको कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई कि राशन का वितरण कब होगा। जितेंद्र महाजन के अनुसार दिल्ली सरकार घोषणा पहले कर देती है और योजना बाद में बनाती है। दिल्ली सरकार ने जरूरतमंद लोगों को आधार कार्ड पर राशन बांटने की घोषणा पहले कर दी और कैसे वितरण होगा इसकी कोई योजना नहीं बनाई और विद्यालयों में वितरण शुरू होने के दूसरे दिन ही राशन खत्म हो गया। विधायक जितेंद्र महाजन के अनुसार यह आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक की हर जरूरतमंद व्यक्ति को पेट भरने के लिए राशन उपलब्ध नहीं हो जाता। वहीं दूसरी ओर जितेंद्र महाजन ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से यह मांग की कि वह दिल्ली सरकार द्वारा संवैधानिक व्यवस्थाओं में छेड़छाड़ करने पर हस्तक्षेप करें उल्लेखनीय है कि दिल्ली के खाद्य मंत्री ने रोहताश नगर विधानसभा में राशन निगरानी कमेटी होने के बावजूद 4 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की राशन वितरण केंद्र बनाए गए विद्यालयों पर निरीक्षण के लिए तैनाती कर दी। आज के इस प्रदर्शन में जिला महामंत्री जितेंद्र कंवर, निगम पार्षद प्रवेश शर्मा, रीना माहेश्वरी, सुमनलता नागर अजय शर्मा और मंडल अध्यक्ष रितेश सूजी, अनिल कटारिया,राजेश सिंह, संजीव मित्तल आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...

















