नई दिल्ली, नगर संवाददाता: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जून से ही शुरू हो गई, लेकिन बड़ी संख्या में आवेदन करने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह भी लोगों को आवेदन लिंक नहीं मिला और छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन को फोन करते रहे। कई अभ्यर्थी ऑनलाइन लिंक ढूंढ रहे थे, लेकिन आवेदन के लिए ऑनलाइन लिंक भी नहीं दिखाई दे रहा था। एक अभ्यर्थी ने बताया कि जैसे ही संस्थान ने आवेदन प्रक्रिया शुरू की मैं लगातार आवेदन के लिए प्रयासरत हूं, लेकिन बुधवार की दोपहर तक मेरा आवेदन नहीं हुआ। आईपीयू के एक अधिकारी ने बताया कि जो संस्थान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया देख रही है उसने कुछ तकनीकी दिक्कत होने की सूचना दी है। उसे जल्द ही सुधार लिया जाएगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















