नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी में बुधवार को लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित 20 वर्षीय सचिन करावल नगर में रहते हैं। वह गाजियाबाद स्थित शालीमार गार्डन से अपनी इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाते हैं। बुधवार रात वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान नंद नगरी इलाके में बदमाशों ने हमला कर दिया और जमीन पर गिराकर मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर नुकीला हथियार पेट में घोप लिया। घायल सचिन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















