जौनपुर, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: केराकत थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में शनिवार देर रात एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के असली कारण की जांच पड़ताल कर रही है। घायल युवक के परिजनों के मुताबिक पवन कुमार राजभर 26 वर्ष घर पर सोया था। आधी रात के बाद कुछ बदमाश पिकअप और एक मोटरसाईकिल से उनके घर पहुंचे और दरवाजे पर बंधी भैंस खोलकर ले जाने लगे, तभी पवन की नींद खुल गई और उसने विरोध किया तो मोटरसाईकिल पर बैठे एक बदमाश ने गोली मार दी। ग्रामीणों का कहना है कि पवन के घर मुर्गा दारू की पार्टी थी, जिसमें अनेक मनबढ़ो का भी जमावड़ा था। किसी बात पर बहस के दौरान एक अन्य मनबढ़ ने पवन के पैर में गोली मार दी और भाग गया। गोली पवन के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी है। सूचना मिलने पर रात में ही कोतवाली थाना के एसएसआई अजय शर्मा मौके पर पहुंच गए और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में रविवार को एसएसआई अजय शर्मा ने बताया कि मौके से कोई खोखा नहीं मिला है। न ही पीड़ित की ओर से अभी तक कोई तहरीर मिली है। घटना के असली कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















