बांदा, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: पत्नी की इलाज में रिक्शा बेच देने और उसके बाद दो बेटियों की शादी की चिंता से परेशान एक व्यक्ति ने आज ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना जनपद के बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव में हुई। इसी थाना क्षेत्र के बगलन पुरवा ग्राम तुर्रा निवासी गंगा प्रसाद उर्फ पप्पू (50) पुत्र कल्लू प्रसाद आज सवेरे अपने घर से निकला था। बाद में उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे आनंद ने बताया कि रविवार को तड़के जब घर के लोग खेत में फसल काटने के लिए निकले तब वह घर पर ही थे। इसके बाद लगभग छह बजे उन्हें घर से बाहर जाते हुए देखा गया। दोपहर में पता चला कि उन्होंने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। भतीजे ने बताया कि वे रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे लेकिन छह माह पहले बीमारी से परेशान पत्नी का इलाज कराने के लिए उन्होंने अपना ई-रिक्शा बेच दिया। रिक्शा बिक जाने से आर्थिक स्थिति और खराब हो गई। इसी दौरान उनकी पत्नी की भी मौत हो जाने से उन्हें गहरा सदमा लगा। इधर, उनकी दो बेटियों की शादी भी तय हो गई और 29 मई को शादी होनी थी। इसी बात से वह परेशान थे कि आखिर बेटियों की शादी कैसे हो पाएगी। उनके पास मात्र एक बीघा जमीन थी पट्टे में पट्टे में चार बीघा जमीन मिली थी लेकिन उसमें कुछ नहीं होता था, इसीलिए वह गुजर बसर के लिए रिक्शा चला रहे थे। किसान क्रेडिट कार्ड में भी कर्ज ले रखा था आर्थिक तंगी से वह इस कदर परेशान थे कि उन्होंने गांव के लोगों से कहना भी शुरू कर दिया था कि मेरे बच्चों का ख्याल रखना मैं जिंदा नहीं रहूंगा। अंततः जिंदगी से थक हार कर उन्होंने आज ट्रेन से कटकर मौत को गले लगा लिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















