नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तर पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ ने तीन माह में 180 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये मोबाइल चोरी, झपटमारी किए जाने के बाद दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में सक्रिय थे। दरअसल, चोरी या लूटे गए मोबाइल की बरामदगी के लिए स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम के सदस्य कांस्टेबल सोमवीर ने इन मोबाइल को टेक्निकल सर्विलांस पर रख दिया था। इस दौरान सक्रिय फोन की लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम उन्हें बरामद कर लेती थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2020 और इस साल मार्च के दौरान ये सभी फोन लूटे गए थे। ये फोन 142 चोरी, 29 झपटमारी और नौ लूट के मामलों से जुड़े थे।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...

















