फतेहपुर, नगर संवाददाता: मलवां थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली के तारों की शार्ट सर्किट से पांच बीघा गेहूं की खड़ी फसल राख हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। वहीं, राजस्वकर्मी मौके पर नुकसान का जायजा लेने नहीं पहुंचे। जानकारी के अनुसार, मलवां थाना क्षेत्र के उमरापुर गांव निवासी अयोध्या प्रसाद की गेहूं की खड़ी फसल में सुबह हाईटेशन के तारों में हुई शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जब तक किसान अयोध्या प्रसाद खेत पर पहुंचते, फसल राख हो चुकी थी। पीड़ित अयोध्या प्रसाद ने बताया कि आग लगने के बाद तेज धुआं खेतों की तरफ दिखाई दिया। हम लोग खेत की तरफ आये तो देखे कि फसल धूं-धूंकर जल रही है। शोरगुल बचाने पर गांव के लोग पहुंचे। घटना की सूचना थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों व किसानों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांच बीघा खेत में खड़ी फसल राख हो चुकी थी। वहीं, लेखपाल को घटना की जानकारी दी गई, लेकिन राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं आया। किसानों ने नाराजगी जताते हुए राजस्व विभाग पर लापरवाही व उदासीनता का आरोप लगाया।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















