हाथरस, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: कोरोना संक्रमण धीमे धीमे फिर से शुरू होता जा रहा है और जनपद में भी इसका असर दिखाई देने लग गया है। आज एक युवती व एक वृद्ध कोरोना पॉजिटिव निकले हैं और दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन क्षेत्रों में सेंपलिंग व कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना संक्रमण के मरीजों के फिर से निकलने के क्रम में आज दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पजिटिव आई है। जिनमें सादाबाद तहसील क्षेत्र के कस्बा बिसावर निवासी एक 18 वर्षीय युवती एवं सासनी तहसील क्षेत्र के गांव बांधनू निवासी एक 70 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट कोरोना पजिटिव आई है तथा उक्त दो लोगों की रिपोर्ट पजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिसावर में सैंपलिंग हेतु स्वास्थ्य टीम को भेज दिया गया है और कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। उक्त युवती की चेकिंग गत 30 मार्च को मथुरा में हुई थी। जिसकी रिपोर्ट आज पजिटिव आई है। जबकि वृद्ध की चेकिंग कल हुई थी और कल ही रिपोर्ट पजिटिव आई है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















