नई दिल्ली, नगर संवाददाता: आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से हरियाणा के जींद में चल रही किसान महापंचायत में दिल्ली मॉडल की खूब धमक रही। मंच से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपने काम की कई बार चर्चा की। केजरीवाल ने हरियाणा में अपनी राजनीतिक जमीन को तैयार करने के लिए महापंचायत का बखूबी इस्तेमाल भी किया। मंच से बोलते हुए केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की तारीफ तो की ही साथ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनकर-चुनकर सवाल दागे। केजरीवाल ने कहा कि ‘आप दक्षिण भारत, उत्तर-पूर्व, जम्मू-कश्मीर, गुजरात जाकर पूछ लो कि केजरीवाल ने कुछ काम किया? वो कहते है, स्कूल-अस्पताल ठीक कर दिए, बिजली सस्ती कर दी। पूरे देश में पूछ लो भाजपा ने कुछ किया तो वो कहते हैं कि किसान-युवा-व्यापारी बर्बाद कर दिए।’ केजरीवाल किसान महापंचायत में उपराज्यपाल की शक्तियों को बढ़ाने वाले दिल्ली शासन एक्ट संशोधित बिल की चर्चा करना भी नहीं भूले उन्होंने इशारों इशारों में कहा कि ‘सभी पार्टियां चाहती है कि मैं इनके जैसा हो जाऊं, थोड़ा मैं कमाऊं, थोड़ा इनको कमा कर दूँ तो ये मेरी शक्तियां नहीं छीनते। अब दिल्ली में चुने हुए मुख्यमंत्री की कोई शक्ति नहीं होगी, पूरी शक्तियां उपराज्यपाल के पास होगी। ‘ केजरीवाल ने यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि ‘मैं भाजपा वालों से कहना चाहता हूँ, स्कूल और अस्पताल बनाने के लिए शक्तियों की जरूरत नहीं होती, बल्कि नियत की जरूरत होती है।’ केजरीवाल ये बात अच्छी तरह से जानते हैं कि हरियाणा इस समय एक राजनीतिक रिक्तता से जूझ रहा है। वहां न ही भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है न ही दूसरी पार्टियों के पास इतनी सीटें की वह अपने दम पर सरकार बना सके। इन्ही बातों को ध्यान में रखकर उन्होंने हरियाणा में अपनी पार्टी का विस्तार करने का दांव चला है। जानकार इस किसान महापंचायत को उसी विस्तार की एक कड़ी मान रहे हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















