नोएडा, नगर संवाददाता: सलारपुर की एक कॉलोनी में रहने वाले एक युवक का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। पड़ोसियों ने बदबू आने पर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-49 पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप से सहरसा बिहार निवासी 22 वर्षीय अर्जुन नोएडा के सलारपुर स्थित शिव नगर कॉलोनी में किराये पर रहता था। वह मजदूरी करता था। बुधवार सुबह पड़ोसियों को उसके कमरे से तेज बदबू आई तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना थाना सेक्टर-49 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर देखा तो अर्जुन का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना सेक्टर-49 एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव लगभग चार दिन पुराना लग रहा है। हो सकता है कि उसने चार दिन पहले आत्महत्या की हो। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि शव कितने दिन पुराना है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...


















