जेवर, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: मुरादनगर से कार लेकर आए कार चालक की संदिग्ध हालात में मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी है। मुरादगनर निवासी ललित मंगलवार को कार में सवारियों लेकर जेवर के मोहल्ला होली चेक आया था। कार को कस्बा चैकी के सामने खड़ी कराकर सवारियां अपने रिश्तेदार के यहां चली गईं और चालक ललित कार में ही रुक गया। रास्ते से गुज रहे राहगीरों ने देखा कि वह अपनी सीट पर बेसुध पड़ा था और उसकी नाक से खून बह रहा था। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिसकर्मियों को दी। पुलिस चालक को जेवर के निजी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक के साथ आई सवारियों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। इस मामले में जेवर चैकी इंचार्ज भूपेंद्र यादव का कहना है कि चालक के परिजनों के आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















