नई दिल्ली, नगर संवाददाता: झिलमिल एवं फ्रेंड्स कॉलोनी सीईटीपी सोसाइटी द्वारा झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया के वेडिंग वैल बैंकट हॉल में कोरोना वैक्सीनेशन अवेयर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल, पूर्व उपमहापौर एवं पार्षद संजय गोयल, क्षेत्र के एसडीएम शैलेंद्र सिंह चेयरमैन अनिल गुप्ता, प्रेसिडेंट राकेश बंसल, जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र छाबड़ा, कोषाध्यक्ष अजीत जैन, कुलदीप चाकू, रविंद्र शर्मा, अनुराग जैन, अशोक गर्ग, सुरेश गुप्ता, विनीत जैन सहित बड़ी तादाद में उद्यमियों ने हिस्सा लिया। जिसमें सभी प्रतिनिधियों द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिए जरूरी जानकारियां दी गई एवं मार्गदर्शन किया गया तथा कोरोनावायरस से बचाव हेतु लगाई जा रही कोरोना वैक्सीनेसशन हेतु मार्गदर्शन किया गया 1 अप्रैल 2021 से 45 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी नागरिक वैक्सीनेशन को लगवा सकते हैं। चेयरमैन डॉ.अनिल गुप्ता नें बताया झिलमिल फ्रेंड्स कॉलोनी सीईटीपी सोसायटी द्वारा एसडीएम शैलेन्द्र सिंह के सुझाव पर निर्णय लिया गया है कि सोसाइटी के ऑफिस में सभी उद्यमियों एवं कर्मचारियों जिनकी आयु 45 वर्ष से ऊपर है उनका कोरोना वैक्सीन लगाने हेतु निशुल्क रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा। क्षेत्रीय एसडीएम शैलेन्द्र सिंह ने मौजूद लोगो को इस बाबत बड़े विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा महामारी को फैलने से रोकने के लिए तमाम उपाय तथा सावधानियां बरतनी होगी। इसके साथ ही समय रहते वैक्सीन भी लगवानी होगी, इस से डरें नहीं। उन्होंने कहा कोई भी बिमारी बिना दवा या इंजक्शन के ठीक नहीं होती लिहाजा इसके प्रकोप से बचने के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















