नई दिल्ली, नगर संवाददाता: केंद्र सरकार ने 45 साल की उम्र से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के आदेश पर दिल्ली सरकार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस आयु सीमा को और घटाकर 18 साल कर देना चाहिए। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि ‘हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवाने की मंजूरी देनी चाहिए। कोरोना को मात देने में यह कदम देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण होगा।’ उल्लेखनीय है कि देश में एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में टीकाकरण का दायरा बढ़ाने का फैसला किया गया। इससे पहले, 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग ही टीका लगवाने के पात्र थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















