साहिबाबाद, नगर संवाददाता: वसुंधरा स्थित अटल चैक के पार बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से मोबाइल लूट लिया। पीडिता ने शोर मचाया तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडित ने पुलिस को सूचना दी और इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। डा. गोथमी वसुंधरा सेक्टर 14 में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 मार्च की शाम को वह घर लौट रही थीं। अटलांटा अस्पताल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। उन्होंने शोर भी मचाया लेकिन बदमाश तेजी से फरार हो गए। पीडिता ने बताया कि बाइक सवार एक बदमाश ने लाल टीशर्ट पहनी थी। उन्होंने घटना के बाद कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। इसके बाद साहिबाबाद थाने पहुंचकर शिकायत दी। अस्पताल के सामने गली में सीओ इंदिरापुरम का आफिस है। जबकि चंद दूरी पर अटल चैक पर पुलिस चेकपोस्ट भी है। इसके बाद भी बेखौफ बदमाश वारदात कर फरार हो गए। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीडिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















