नई दिल्ली, नगर संवाददाता: बाबरपुर विधानसभा के तहत कर्दम पुरी वार्ड में चैहान बांगर वार्ड से नगर निगम के उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर कांग्रेस के विजयी पार्षद जुबैर अहमद का शानदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्वाचित डेलिगेट हाजी जरीफ द्वारा किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक चैधरी मतीन अहमद भी मौजूद रहे। आयोजकों की ओर से चैधरी मतीन अहमद का भी अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी साकिर नें की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे,सभी नें जुबैर अहमद का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अनुज अत्रेय तथा निजामत मेहराज आलम बिट्टू,रहिस मलिक,आरिफ भाई,नईम,हाजी नसीबालम हाफिज दिलशाद,हाफिज स्लैम,चैधरी इमदाद,चैधरी गुलफाम,तोफिक कुरैशी,साबिर कुरैशी,जाहिद सैफी,फुरकान सैफी,निजाम सैफी,हसीन भाई,कासिफ भाई सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। इस मौके पर चैधरी मतीन अहमद नें सभी का आभार जताते हुए सभी को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा यह जीत सभी की है, सभी नें जी तोड़ मेहनत की और मौकाप्स्त लोगो को सबक सिखाते हुए जीत हासिंल की। जुबेर अहमद नें सभी का आभार जताते हुए कहा वे सब को साथ लेकर क्षेत्र के कल्याण के लिए कार्य करेगें और आप लोगो नें जो भरोषा मुझ पर जताया हैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूगां। कार्यक्रम के आयोजक हाजी जरीफ से मौजूद सभी लोगों का आभार जताया।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















