नई दिल्ली, नगर संवाददाता: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के छात्रों ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए विशेष प्रकार के रेहडी-ठेला तैयार किये हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ संचालन में सरल और सस्ते हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग ने शनिवार को यहां बताया कि अहमदाबाद के नेशनल डिजायन इंस्टीटयूट के सहयोग से, ‘ कोविड-19 स्ट्रीट वेंडिंग’ गाड़ियों के डिजाइन के लिए एक नई और लागत प्रभावी गाड़ियों के मॉडल तैयार करने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया। गुजरात, आंध्र प्रदेश, असम, हरियाणा और मध्य प्रदेश में एनआईडी के छात्रों ने इस आयोजन में 22 दिसंबर 2020 से पांच फरवरी 2021 तक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 27 दलों ने भाग लिया और प्रत्येक दल में तीन छात्र थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















