नई दिल्ली, नगर संवाददाता: अनारकली वार्ड 22ई की निगम पार्षद रेखा दीक्षित द्वारा पूर्वी दिल्ली नगर निगम के बलदेव पार्क स्कूल में अभिभावकों को मिड-डे-मील योजना के तहत राशन किट का वितरण किया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी से विधायक व डॉ. हेडगेवार आरोग्ये संस्थान के चेयरमैन एस के बग्गा और निगम पार्षद रेखा दीक्षित द्वारा नगर निगम स्कूल के विद्याथियों के अभिभावकों को राशन किट बाटी। इस दौरान निगम पार्षद रेखा दीक्षित ने कहा कि निगम स्कूलों में विद्याथियों को पोषित भोजन उपलब्ध हो सके इसके लिए निगम इस बार मिड-डे-मील योजना में नकद राशि की जगह राशन उपलब्ध करवा रहा है। वंही ऑनलाइन कक्षा से वंचित विद्याथियो के अभिभावकों को स्कूल बुला कर वर्कशीट उपलब्ध करवाई जा रही है। ताकि उनका शिक्षण जारी रहे। साथ ही निगम स्कूलों में और भी सुविधाएं बढ़ाई जा रही है जिससे विद्याथियो को अच्छी शिक्षा मिले। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता श्रवण दीक्षित मनदीप सिंह संगठन मंत्री एडवोकेट विकास बग्गा जुगल अरोड़ा अजय मधोक उमा खन्ना शिव कुमार शर्मा मयंक वशिष्ठ डॉन भाई प्रितपाल सिंह काके पुनीत अरोड़ा सन्नीमल्होत्रा अभिनव तलवार नगर निगम स्कूल की प्रधानाचार्य अलका मिनाक्षी अग्रवाल समस्त निगम अध्यापिकाएँ व कार्येकर्ता मौजूद रहे ।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















