जहाँगीराबाद, नगर संवाददाता: जहांगीराबाद में आयोजित किसान मजदूर महापंचायत में पहुँचे सैकड़ों की तादाद में समाजवादी पार्टी के लोग, बता दें ये सभी सपाई पूर्व सपा जिलाध्यक्ष सैय्यद हिमायत अली एवं पूर्व विधायक अनूपशहर वि.स.चै0 होशियार सिंह के नेतृत्व में किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए पहुँचे। किसान महापंचायत की अध्यक्षता चै0 ओमवीर सिंह निवर्तमान जिलापंचायत अध्यक्ष एवं संचालन सुनील चरोरा पूर्व जिलापंचायत सदस्य ने किया। महापंचायत के मुख्यातिथि चै0 जयंत सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रालोद रहे। जिन्हें सैय्यद हिमायत अली पूर्व जिलाध्यक्ष, चै0 होशियार सिंह पूर्व विधायक, चै0 अजीत हिमांचल सिंह जिलाउपाध्यक्ष सपा, खालिद सिद्दीकी, हसीन सैफी, शाकिर मेवाती आदि के द्वारा समाजवादी पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस अवसर पर वहाँ आशिफ गाजी पूर्व जिला अध्यक्ष रालोद, दिलनवाज खान पूर्व विधायक, वसीम सैफी, सुशील पहलवान,आदेश पोसवाल, जुगेंद्र पोसवाल, आबिद मलिक, उपेन्द्र फौगाट, अजय अहेरिया आदि हजारों लोग मौजूद रहे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















