नई दिल्ली, नगर संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भ्रम और अराजकता की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह सवाल तो पूछना चाहते हैं लेकिन विपक्ष की जिम्मेदारी से दूर भागते हैं। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी जो झूठ, भ्रम और अराजकता की राजनीति करते हैं, ये जनता के सामने आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भारतीय वैक्सीन पर सवाल उठाएं, ये बात कोई नहीं भूलेगा। कांग्रेस नेता सवाल करते थे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी टीका क्यों नहीं लगवाते। भाटिया ने कहा कि कांग्रेस नेता वैक्सीन की गुणवत्ता पर भ्रम फैलाते थे, ये भ्रमजाल प्रधानमंत्री के टीका लगाने के बाद खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की एजेंसी आईसीएमआर, स्वास्थ्य मंत्रालय, वैज्ञानिकों ने एक वर्ष के कम समय में देश को दो वैक्सीन दी। इसके बावजूद आज विपक्षी पार्टियों को पीड़ा हो रही है। अगर यही कांग्रेस की सरकार होती तो सबसे पहला टीका गांधी परिवार को लगता और वो उनका जन्मसिद्ध अधिकार माना जाता। फिर उनके वर्कर आते सिफारिश लेटर लेकर तब उनको वैक्सीन लगती। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह गर्व की बात है कि पहले चरण में जो टीके लगे वो कोविड वॉरियर्स को लगे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















