रांची, नगर संवाददाता: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत होयाहातु गांव स्थित लांजी जंगली क्षेत्र में गुरुवार सुबह नक्सलियों के लैंड माइंस (प्रेशर आईईडी ) ब्लास्ट में झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आईईडी ब्लास्ट में पलामू जिले के कॉन्स्टेबल हार्डवर साह, सिमडेगा जिले के कॉन्स्टेबल किरण सुरीन और गोड्डा जिले के हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित शहीद हो गए। ब्लास्ट में खूंटी जिले के कॉन्स्टेबल दीप टोपनो और लातेहार जिले के निक्कू उरांव गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया। घायल जवानों को खेल गांव स्थित हेलीपैड से एंबुलेंस से मेडिका अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि ब्लास्ट के वक्त ही दो जवान शहीद हो गए, जबकि हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ब्लास्ट में शहीद और घायल जवान झारखंड जगुआर के हैं। नक्सलियों ने यह विस्फोट तब किया जब जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इस दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग निकले। बताया गया है कि महाराजा प्रमाणिक की दस्ते से मुठभेड़ जारी है। राज्य के डीजीपी नीरज सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है। घटना के बाद कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह और चाईबासा एसपी अजय लिंडा घटनास्थल पर पहुंचकर कैंप किए हुए हैं। पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...












