ग्रेटर नोएडा, नगर संवाददाता: जनपद गौतमबुद्ध नगर के दो थाना क्षेत्रों में हुए विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव के पास छोटी पुलिया के नजदीक 25 फरवरी की शाम को नोएडा से आगरा की तरफ एक मोटरसाइकिल से जाते समय, राजकुमार पुत्र रतिराम निवासी गाजियाबाद को पीछे से आ रही बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मीडिया प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना जेवर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने खूनी बस को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के महामाया फ्लाईओवर के पास बृहस्पतिवार शाम को एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए जनक दास (45 वर्ष) पुत्र गुर्जर दास को टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर देर रात को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...


















