ग्रेटर नोएडा, नगर संवाददाता: उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी की अध्यक्षता में निर्वाचन में लगे दादरी विधानसभा के सभी सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। बैठक में एपिक कार्ड वितरण, निरंतर पुनरीक्षण में आए फॉर्म 6, 7 व 8 के निस्तारण, दिव्यांग मतदाताओं की टैगिंग, अनुपस्थित बीएलओं के खिलाफ कार्यवाही के संबंध में चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी ने कहा कि अपार्टमेंट व टॉवर्स में एपिक वोटर कार्ड को तेजी से वितरण करने के लिए सभी सुपरवाइजर को बीएलओ के माध्यम से अभियान चलाकर अगले 2 दिन में वितरण करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने सुपरवाइजर और बीएलओ को घर-घर जाकर वोटर कार्ड के सत्यापन अभियान चलाकर वोटर कार्ड का सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित सुपरवाइजरों, बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वोटर कार्ड के सत्यापन की कार्रवाई की जाए और निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















