मथुरा, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: वृंदावन से गायब हुई नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने विगत देरशाम झांसी के रेलवे स्टेशन से बदहवास हालत में बरामद कर लिया है। ज्ञात रहे कि संदीपन मुनि स्कूल वृंदावन में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राएं घर से बस द्वारा वहां पहुंची उसके पश्चात लापता हो गई। तहरीर पर उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। झांसी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देरशाम जीआरपी पुलिस ने गायब हुई दो छात्राओं को बदहवास हालत में देखा तो पूछताछ की, तो पता चला कि वह वृंदावन मथुरा से यहां आई है। इसकी सूचना तत्काल वृंदावन पुलिस को दी गई। पुलिस उनको झांसी से मथुरा ला रही है। सूत्रों का कहना है कि परिवारीजनों से परेशान होकर लड़कियों ने यह कदम उठाया है, जबकि एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि उनके मथुरा आने के पश्चात ही जानकारी हासिल होगी वह वह कैसे गायब हुई थी।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...


















