नोएडा, नगर संवाददाता: सेक्टर-39 थाना क्षेत्र से दो युवतियां संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। युवतियों के न मिलने पर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाली युवती मंगलवार से लापता है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की मगर कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने थाने में एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती मंगलवार को सेक्टर-46 में मकान में काम करने के लिए गई थी। उसके बाद वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की मगर कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस दोनों लापता युवतियों की तलाश करने में जुट गई है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















