फतेहपुर, नगर संवाददाता: बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत शनिवार की शाम गश्त के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाने के उपनिरीक्षक ऋषभ कुमार सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर बद्री कंजड़ पुत्र राम औतार, उमाशंकर पुत्र राम सजीवन, दयाशंकर पुत्र राम सजीवन व राजा देवी पत्नी स्व0 श्रीराम निवासीगण कंजरनडेरा मजरे गौरी को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 70 लीटर कच्ची शराब बरामद किया है। पुलिस ने सभी के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















