फतेहपुर, नगर संवाददाता: जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत हुए सड़क हादसों के दौरान तीन लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के चक पैगम्बरपुर गांव निवासी श्रीराम का 25 वर्षीय पुत्र अनुज मोटरसाइकिल द्वारा किसी काम से जा रहा था। तभी वाहन की टक्कर लग जाने से घायल हो गया। इसी प्रकार असोथर थाना क्षेत्र के कुम्भीपुर गांव निवासी कल्लू सिंह का 46 वर्षीय पुत्र चन्द्रभान सिंह शनिवार की शाम साइकिल से बाजार जा रहा था तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इसी थाना क्षेत्र के कंधिया गांव निवासी राम सुरेश का 22 वर्षीय पुत्र जगन मोटरसाइकिल द्वारा कस्बा किसी काम से जा रहा था जैसे ही वह कस्बा के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेन्स ने घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















