नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बेंगलुरु जाने वाले एक व्यक्ति के कब्जे से सीआईएसएफ कर्मियों ने कथित तौर पर 19 गोलियां बरामद कीं जो उसने अपने सामान के साथ रखी हुई थीं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्री की पहचान एएम कुरुमबैया के रूप में हुई, जिसे रविवार रात को टर्मिनल-तीन पर जांच के दौरान गोलियों के साथ पकड़ा गया। सूत्रों ने बताया कि यात्री बेंगलुरु जाने वाली एयर विस्तार की उड़ान में सवार होने वाला था और उसके पास से 7.65 एमएम कैलिबर की कुल 19 गोलियां बरामद हुईं। उन्होंने कहा कि गोलियों को रखने के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाने के बाद उसे आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















