मेरठ, नगर संवाददाता: 1987 में मेरठ में हुए दंगों के मामले में आरोपित 33 साल से फरार पूर्व पार्षद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बताते चलें कि 1987 में मेरठ जिले में बड़े पैमाने पर दंगे हुए थे। इस दौरान हुई हिंसा में जहां कई लोगों की जान चली गई थी। वहीं करोड़ों की संपत्ति का नुकसान भी हुआ था। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में हुए दंगों में कुल 87 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिनमें 25 व्यक्तियों ने अपनी जमानत करा ली थी। जबकि अन्य में से कोई आरोपित तारीख पर ही नहीं गया। जमानत कराने वाले सभी व्यक्ति 18 साल के लंबे समय के बाद इस मामले में बरी हो चुके हैं। जबकि फरार चल रहे सभी आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। सीओ कोतवाली अरविंद चैरसिया ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 33 साल से फरार चल रहे अहमद नगर गली नंबर चार निवासी पूर्व पार्षद आबिद को गिरफ्तार किया है। आरोपित को जेल भेजा गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















