नई दिल्ली, नगर संवाददाता: माकपा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों के आंदोलन को बाधित करने के लिए ‘हिंसा की साजिश रची’ और इसी तरकीब का इस्तेमाल जेएनयू और जामिया मिलिया इस्लामिया के विरोध प्रदर्शनों के समय भी किया गया था। पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी ने यह भी कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में जो हुआ वह सब सत्तापक्ष की सुनियोजित तरकीब का हिस्सा था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह सब ध्यान भटकाना, तबाह करना और दुष्प्रचार करना है। इसी आधार पर उन्होंने हिंसा की साजिश रची। अब वे लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दे से हटाना चाहते हैं।’’ येचुरी ने कई प्रदर्शनकारी किसानों के लाल किले के ऊपर चढ़ने के घटनाक्रम को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने पूछा, ‘‘वे पुलिस की मिलीभगत के बिना वहां तक कैसे पहुंचे? वे आईटीओ कैसे पहुंचे?’’
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...

















