नई दिल्ली, नगर संवाददाता: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की एक रैली को संबोधित करेंगे जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी को दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर की रैली को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ) बिपिन रावत और तीन सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख भी उपस्थित रहेंगे।’’ आयोजन के दौरान, प्रधानमंत्री गार्ड ऑफ ऑनर तथा एनसीसी दलों के मार्च पास्ट का निरीक्षण करेंगे और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखेंगे। एनसीसी का लक्ष्य युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहस की भावना तथा स्वयं सेवा के आदर्शों को विकसित करना है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















