नई दिल्ली, नगर संवाददाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन से जुड़े एक मामले में छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता की 5.45 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। यह संपत्तियां पूर्व सरकारी अधिकारी रामानंद दिव्या और उसके परिवार से संबंधित हैं। ईडी ने एक बयान में कहा कि जब्त की गई संपत्तियों में छत्तीसगढ़ में कृषि भूमि के अलावा रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और जांजगीर-चांपा जिलों में भूखंड के साथ ही बैंक में जमा 55.95 लाख रुपये भी शामिल हैं। केंद्रीय एजेंसी द्वारा धनशोधन रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत दर्ज आपराधिक मामला राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की प्राथमिकी पर आधारित है। ईडी के मुताबिक, जांच में पाया गया कि ‘‘अचल संपत्तियां रामानंद दिव्या की पत्नी प्रियदर्शनी दिव्या और खुद उनके नाम पर खरीदी गईं।’’ एजेंसी ने कहा, ‘‘ धन शोधन के माध्यम से ये संपत्तियां खरीदी गईं। कुछ मामलों में, संपत्ति सीधे नकद के तौर पर अथवा उनके और रिश्तेदारों के बैंक खातों में जमा राशि के जरिए खरीदी गई थी।’’ उन्होंने दावा किया कि आरोपी और उसके परिवार के सदस्य इन नकद राशि के लेन-देन के स्रोत के बारे में नहीं बता पाए।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















