नई दिल्ली, नगर संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान की शुरुआत को देश के इतिहास का अहम दिन बताया है। श्री नड्डा ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “आज का दिन देश के इतिहास का बेहद अहम दिन है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी से युद्ध के लिए दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन अभियान की शुरुआत की है। श्री मोदी देश का नेतृत्व करते हुए सब के लिए श्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “ हम अपने डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए श्रेष्ठ प्रयासों के लिए सलाम करते हैं। यही लोग सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान के सच्चे नायक हैं। वैक्सीन हमें कोरोना वायरस से बचाएगा लेकिन हमें इसके साथ मास्क पहनने, नियमित अंतराल में हाथ धोने और शारीरिक दूरी बनाए रखने का खयाल रखना होगा।” उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है। पहले दिन तीन लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















