नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 340 नये मामले सामने आये तथा चार संक्रमितों की मौत हो गई। हालांकि, इस महामारी से होने वाली मृत्यु की प्रतिदिन की दर कई महीनों के बाद दहाई की संख्या से घट कर इकाई पर आई है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर घट कर 0.48 प्रतिशत रह गई है। वहीं, जनवरी में यह 11 वां मौका है, जब प्रतिदिन के नये मामलों की संख्या 500 से कम है। उन्होंने बताया कि शहर में अब तक 6.31 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए, जबकि चार और मरीजों की मौत होने जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 10,722 हो गई। बुधवार को कोविड-19 से 11 मरीजों की मौत हुई थी। दिल्ली में अभी कोविड-19 के 2,937 मरीज उपचाराधीन हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को की गई 71,325 नमूनों की जांच में 340 नये मामलों की पुष्टि हुई।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















