दिल्ली सरकार धर्म विरोधी होने के साथ-साथ पर्यावरण विरेधी भी हैः जय प्रकाश

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तरी दिल्ली के महापौर, जय प्रकाश ने आज कहा कि दिल्ली सरकार धर्म विरोधी होने के साथ-साथ पर्यावरण विरोधी भी है। चांदनी चैक में हनुमान मंदिर तोडे जाने के बाद अब दिल्ली सरकार ने वहा पर लगे पुराने पीपल के पेड़ को भी काट दिया है। उन्होंने कहा कि पीपल के पेड़ सर्वाधिक ऑक्सीजन देने वाले पेड़ होता है जिसे दिल्ली सरकार ने काट दिया, जहां एक ओर दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है वही दूसरी ओर दिल्ली सरकार ऑक्सीजन देने वाले पेड़ो का काट रही है। महापौरजय प्रकाश ने कहा कि चांदनी चैक क्षेत्र में पुनर्विकास कार्य में जहां बाकी सभी पेड़ो के आस-पास चबूतरे बनाएं गए है वही दिल्ली सरकार ने तोडे गए मंदिर वाले स्थान पर लगे पीपल के पेड़ को कटवा दिया शायद इसलिए कि वह हिन्दु धर्म की आस्था से जुड़ा है आखिर क्यों? इसका जवाब दिल्ली के मुख्यमंत्री दे दिल्ली की जनता को दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here