मथुरा, नगर संवाददाता: मंगलवार को जिला चिकित्सालय में कोरोना टीकाकरण का पूर्व अभ्यास किया गया। 25 कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। जिन लोगों को टीका लगाया गया उन्हें 15 दिन तक मास्क पहनने और आवश्यक सावधानी बरतने की निर्देश दिये गये। इस दौरान उन्हें मास्क पहनने के साथ ही नियमित हैंडवाश करना होगा। दो गज की दूरी भी बना कर रखनी होगी। इस मौके पर आर्मी हाॅस्पीटल के लेफ्टिनेंट कर्नल डा.जसमीत कौर के नेतृत्व में चिकित्सकों को भी प्रशिक्षित किया गया। पहली डोज आज लगा रहे हैं, इसके ठीक 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसकी दो डोज लगाई जाती हैं। किसी तरह की कोई परेशानी होने पर मदद को स्टाफ मौजूद रहेगा। जैसे ही गाइडलाइन मिलेगी हम वैक्सीनेशन करेंगे। इसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















