नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दक्षिण जिले की फतेहपुर बेरी पुलिस ने रविवार को गुरुग्राम के नाथूपुर गांव से भटककर दिल्ली आए भाई-बहन को परिजनों से मिलाया। पीड़ित परिवार ने पुलिस टीम का आभार जताया है। पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि 12 दिसंबर को फतेहपुर बेरी पुलिस को पांच साल का लड़का और आठ साल की लड़की मिली। पुलिस को बच्चों ने बताया कि माता-पिता गांव में हैं और वे अकेले दिल्ली आ गए हैं। पुलिस ने बच्चों की तस्वीरों को व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा करते हुए आसपास के थानों को भी जानकारी की। इसके बाद पता चला कि बच्चे गुरुग्राम के नाथूपुर गांव से शनिवार को लापता हो गए थे। पुलिस ने बाल कल्याण समिति और महिला आयोग के पदाधिकारियों की मौजूदगी में मासूमों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...

















