शाहजहांपुर, नगर संवाददाता: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दो सिपाहियों ने गांव में पहुंचकर बेवजह एक युवक की पिटाई कर दी विरोध में ग्रामीणों ने सिपाहियों को बंधक बना लिया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। थाना कटरा में तैनात सिपाही संदीप चैधरी तथा रवि लाल शनिवार रात हाजीपुर गांव पहुंचे और वहीं अपने गेट के दरवाजे पर खड़े एक युवक से पूछताछ के नाम पर गाली गलौज की जब युवक ने गालियों का विरोध किया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण खट्टे हो गए और दोनों सिपाहियों को बंधक बना लिया तथा बाइक की चाबी भी छीन ली बाद में सूचना पर थाना कटरा से भारी पुलिस बल पहुंचा तब सिपाहियों को ग्रामीणों ने छोड़ा इसी बीच घटना का वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने वेबवार्ता को बताया की घटना उनके संज्ञान में आई उसी समय प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सिपाही संदीप चैधरी और रवि लाल को रात में ही लाइन हाजिर कर दिया गया एवं मामले की जांच क्षेत्राधिकारी तिलहर को सौंप दी गई है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















