ग्रेटर नोएडा, नगर संवाददाता: कोविड-19 अस्पताल जिम्स में तैनात डॉ रवि शर्मा कोरोना वायरस को मात देने के दौरान 14 जुलाई को स्वयं संक्रमित हो गए। इसके कारण उन्हें उसी अस्पताल में एडमिट किया गया, जहां वे खुद कोरोना के मरीजों का इलाज करते थे। डॉ रवि 15 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे और अपनी बीमारी के दौरान भी मरीजों का इलाज करते रहे। डॉ रवि का कहना है कि वार्ड में डॉक्टर रोज राउंड पर आते थे, इस बीच किसी मरीजों को कोई दिक्कत होती थी तो वे मरीजो को खुद देख लेते थे। जिम्स संस्थान के निदेशक डॉ (ब्रिगेडियर) राकेश गुप्ता ने बताया कि रवि शर्मा एक सच्चे कोरोना वॉरियर्स 15 दिनों के बाद जब उन्हें 14 दिनों के क्वारटाइन के बाद डिस्चार्ज किया गया तो वे ड्यूटी पर लौट आए और कोरोना मरीजों की सेवा में लग गए। उन्होंने बताया कि अपनी ड्यूटी पर लौट आने के बाद डॉ रवि शर्मा ने एक कदम आगे बढ़ते हुए मंगलवार को अपना प्लाज्मा दान किया। उनका कहना था कि इससे गंभीर मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने स्वस्थ होने वाले सभी मरीजों को ऐसा करने कि अपील की है। उनका का कहना है कि अगर कोरोना को मात देनी है, तो लोग घर में रहें, सुरक्षित रहें, मास्क का प्रयोग करें, शारीरिक दूरी बनाकर रखें। संस्थान के निदेशक डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि संस्थान को रवि शर्मा पर गर्व है कि वह एक सच्चा कोरोना वॉरियर्स है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















