मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र के बुद्धि विहार फेज 2 में युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। युवक अमरोहा के थाना गजरौला के गांव बहलोलपुर का रहने वाला था। मृतक जयविन्दर सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह सेक्टर 10 निवासी ठेकेदार संतोष भटनागर के यहां ड्राइवर था। बुधवार को किसी काम से संतोष ने उसे गुरुग्राम भेजा था। परिजनों ने बताया कि रात 1:30 बजे वह लौटकर आया था। इसके बाद उसका फोन नही मिला। जयविन्दर के भाई गजेंद्र ने बताया कि सुबह में संतोष भटनागर ने उन्हें फोन पर जयविन्दर की हत्या की जानकारी दी। संतोष ने अपने दूसरे नोकर चमन पर हत्या का आरोप लगाया। हत्या गर्दन पर तलवार मारकर की गई है। घटनास्थल से पुलिस तलवार बरामद कर ली है। परिजनों ने हत्या का आरोप संतोष भटनागर पर लगाया है। जयविन्दर के परिवार में पत्नी वीता चार बेटी और एक बेटा है। शव संतोष भटनागर के मकान की दूसरी मंजिल पर मिला।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...


















