नई दिल्ली/नगर संवाददाताः नरेला थाना पुलिस ने कपड़े की दुकान में अवैध रूप से बेचने के लिए रखे गए पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया लेकिन जमानती धारा होने के चलते आरोपी को थाने से ही जमानत दे दी गई। जानकारी के अनुसार, बांकनेर में बीट पर तैनात सिपाही अमित और सुधीर गश्त कर रहे थे। इस क्रम में दोनों ने देखा कि एक कपड़े की दुकान के पास कुछ पेटियां बाहर रखी हैं तो कुछ पेटियां अंदर थीं। दुकानदार रमेश से उनके बारे में पूछा तो वह पुलिस कर्मियों को गुमराह करने की कोशिश करने लगा। पेटियां खोलकर जांच की गई तो उनमें पटाखे रखे हुए थे। पुलिस कर्मियों ने तुरंत मामले की सूचना एसएचओ जरनैल सिंह को दी। इसके बाद उनके निर्देश पर दुकान की तलाशी ली गई तो वहां 479 किलो पटाखे बरामद हुए। दूसरी तरफ विजय विहार और केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस ने भी इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने इन मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियो नें बताया कि बृहस्पतिवार को भी इलाके में लगातार चौकसी रखी जाएगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















