लखनऊ़, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः तेजाब फेंकने के पांच साल पुराने मामले में एसीजेएम कोर्ट, सादाबाद ने दो अभियुक्तों को सात साल कैद की सजा सुनाई है। उधारी के रुपये मांगने पर युवक पर तेजाबी हमला किया गया था। अभियुक्तों को सजा होने पर पीड़ित परिवार ने संतोष जाहिर किया है। गोपाल गली निवासी सुरेशचंद्र ने 23 दिसंबर 2012 को कोतवाली सादाबाद में वैभव बंसल निवासी सुभाष गली व बंटू वर्मा उर्फ कालिया निवासी रामलीला ग्राउंड, सादाबाद के खिलाफ धारा 326, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। उनके भतीजे दीपक पर तेजाब फेंका गया था। दीपक ने उनसे दस हजार रुपये वापस करने की मांग की थी, जिसे लेकर विवाद हुआ। मामले की सुनवाई एसीजेएम, सादाबाद विनोद कुमार की कोर्ट में चल रही थी। सोमवार को हुई अंतिम सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनी। सबूतों व गवाहों के आधार पर दोनों युवकों को तेजाब फेंकने का दोषी पाया गया। धारा 326 के तहत वैभव व बंटू को सात-सात साल की कैद व 25-25 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया। धारा 504 व 506 में इन्हें दोषमुक्त कर दिया। अर्थदंड अदा न करने पर एक-एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामले में अभियोजन अधिकारी श्रीकांत व पैरोकार विनोद कुमार यादव थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















