कानपुर, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः कानपुर के रायपुरवा में रविवार की देर रात एक युवक की धारदार हथियार से कई वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव क्षेत्र के शिव मंदिर के पास लहूलुहान हालत में मिला। सूचना पर एसएसपी, एसपी पूर्वी समेत आधा दर्जन थानों की फोर्स पहुंची। परिजनों ने एक पुरानी रंजिश के चलते हत्या होने की बात कही है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के तीन चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। बिसाती हाता रायपुरवा में रहने वाला आशीष अग्रवाल (19) मजदूर है। आशीष रविवार देर रात पूर्व मकान मालिक के बेटे छोटू के साथ बैठकर शराब पी रहा था। उसी दौरान दोनों का कुछ विवाद हुआ और धारदार हथियार से आशीष की हत्या कर दी गई। उसकी मां गंगोत्री ने पूर्व मकान मालिक शिव कुमार निवासी झाड़ू वाली गली रायपुरवा बेटे छोटू समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया कि आरोपियों के घर के तीन चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















