नई दिल्ली/नगर संवाददाताः कक्षा 12वीं की शारीरिक शिक्षा की किताब में 36-24-36 को महिलाओं के शरीर के लिए सबसे अच्छे आकार के तौर पारिभाषिषत किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश है। आलोचक किताब से इसे हटाने की मांग कर रहे हैं। यह वाकया ऐसे समय सामने आया है जब पाठ्यक्रमों और स्कूलों में प़़ढाई जा रही सामग्री की जांच की कमी को लेकर बहस होती रही है। डॉ. वीके शर्मा की लिखी और दिल्ली स्थित न्यू सरस्वती हाउस प्रकाशन की ‘हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन’ शीर्षक वाली किताब सीबीएसई से संबद्ध विभिन्न स्कूलों में प़़ढाई जाती है। सीबीएसई ने हालांकि स्पष्ट किया है कि उसने, अपने स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किसी भी किताब की अनुशंसा नहीं की है। किताब के पाठ फिजियोलॉजी एंड स्पोर्ट्स के एक अंश में कहा गया है, ‘महिलाओं के 36-24-36 आकार को सबसे अच्छा माना जाता है। यही वजह है कि मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स प्रतियोगिताओं में इस तरह के शरीर के आकार का भी ध्यान रखा जाता है।’ सोशल मीडिया पर किताब का यह अंश वायरल हो रहा है। ट्विटर पर विभिन्न यूजर्स ने तस्वीरें साझा कर इस अंश का जिक्र किया और मांग की कि प्रकाशक इस सामग्री को वापस ले और स्कूलों के पाठ्यक्रम से यह किताब हटाई जाए। निजी प्रकाशक की किताब लेने में सावधानी बरतें सीबीएसई ने एक बयान में कहा, विद्यालयों से यह उम्मीद की जाती है कि वह किसी निजी प्रकाशक की किताब का चयन करते समय बेहद सावधानी बरतेंगे और सामग्री की जांच जरूर की जानी चाहिए। जिससे ऐसी किसी भी आपत्तिजनक चीज को हटाया जा सके जिससे किसी वर्ग, समुदाय, लिंग, धार्मिक समूह की भावनाएं आहत हों। स्कूलों को अपने द्वारा निर्धारित किताब की सामग्री की जिम्मेदारी लेनी होगी। लोकसभा में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा बता चुके हैं कि सीबीएसई के पास निजी प्रकाशकों की किताबों की गुणवत्ता मापने का कोई तंत्र नहीं है। साथ ही ऐसी किताबों को लागू करने या उनकी सिफारिश का अधिकार भी नहीं है। पहले भी रही विवादित सामग्री सीबीएसई पाठ्यपुस्तक में विवादित सामग्री होने का यह हालांकि पहला मामला नहीं है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















