उत्तरी गोवा, गोवा/नगर संवाददाताः गोवा विधानसभा में आज मनोहर पर्रिकर को बहुमत साबित करना होगा। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने पर्रिकर को गोवा का मुख्यमंत्री नियुक्त करने के गोवा की राज्यपाल के निर्णय में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए विधानसभा में गुरुवार को शक्ति परीक्षण का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर याचिका दाखिल करने वाली कांग्रेस को फटकार लगाई थी। अदालत ने कांग्रेस से पूछा था की वह सरकार बनाने को लेकर राज्यपाल के पास क्यों नहीं गए? अदालत ने यह भी पूछा की जब बीजेपी सरकार बनाने का दावा कर रही थी तब वो क्या कर रहे थे? बता दें कि, मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में गोवा की भाजपा नीत सरकार के लिए विधानसभा में बहुमत साबित करना आसान रहने की संभावना है क्योंकि गठबंधन को पर्याप्त संख्याबल का भरोसा है। पर्रिकर के पास 22 विधायकों का समर्थन है जो 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के जादुई आंकड़े 21 से एक अधिक है। रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले और चौथी बार गोवा के मुख्यमंत्री बनने के लिए ‘घर वापसी’ करने वाले 61 वर्षीय पर्रिकर को अपने गठबंधन के सहयोगियों गोवा फारवर्ड पार्टी ,जीएफपी, महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी और निर्दलियों के समर्थन का भरोसा है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...













